मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के पैकेज-1 में अहम सफलता की हासिल

ऋषिकेश, मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के पैकेज-1 में अहम सफलता हासिल कर ली है, परियोजना के पैकेज-1 की सहायक सुरंग ढालवाला से लेकर शिवपुरी तक आर-पार हो गयी है, भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना बहुत जल्द साकार होती दिखाई दे रही है, मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड द्वारा हासिल की गयी यह उपलब्धि ढालवाला से शिवपुरी के मध्य पहाड़ की विषम भू-गर्भीय संरचना के दृष्टि गत और भी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है, परियोजना का उक्त क्षेत्र की भू-गर्भीय बनावट सुरंग निर्माण की दृष्टि से बहुत चुनौती पूर्ण रही, इस क्षेत्र में भू-गर्भीय बनावट में पूर्ण रूप से मिट्टी होने के अतिरिक्त पहाड़ की संरचना विविधता से भरपूर है, जिसके चलते सुरंग निर्माण अतिरिक्त रूप से चुनौती पूर्ण है, किन्तु इन विभिन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड द्वारा परियोजना की पहली सहायक सुरंग सुरक्षित रूप से ढालवाला से नीरगड्ड के मध्य सफलता पूर्वक आर-पार कर ली गयी है। इससे पूर्व नीरगड्ड से शिवपुरी के मध्य विगत वर्ष 2025 में सुरंग आर- पार कर ली गयी थी और आज यह सुरंग जिसकी कुल लंबाई 10.86 कि०मी० है, सुरक्षित आर-पार कर ली गयी है। इस अवसर पर रेल विकास निगम लिमिटेड व पी०एम०सी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक- विक्रम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष व परियोजना प्रबंधक- निशीथ शर्मा, महाप्रबंधक (प्लानिंग) -संजय कुमार के अतिरिक्त मैक्स इंफ्रा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस विशिष्ठ उपलब्धि को उत्सव की तरह मनाया। रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त मैक्स इंफ्रा के कार्यकारी निदेशक-विक्रम सिंह चौहान व परियोजना प्रबंधक- निशीथ शर्मा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक निशीथ शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना की मुख्य सुरंग का कार्य आगामी जनवरी 2027 में पूर्ण हो जाएगा व मैक्स इंफ्रा दिसम्बर 2027 तक परियोजना का सिविल कार्य पूर्ण कर रेल विकास निगम लिमिटेड को साइट हस्तांतरित करने के लिए प्रतिबद्ध है व प्रयासरत है ताकि परियोजना के शेष कार्य पूर्ण कर शीघ्र ही रेल का सफर शुरू किया जा सकेगा। विषम परिस्थितियों में आर-पार की गयी यह सहायक सुरंग न सिर्फ रेल विकास निगम लिमिटेड व मैक्स इंफ्रा (ई) प्रा० लिमिटेड के लिए बड़ी उपलब्धि है बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *