ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कि बैठक - Tirth Nagri Uttarakhand

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कि बैठक

ऋषिकेश,  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भट्टोंवाला, साहब नगर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।बैठक में डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों से विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी एवं कनिष्ठ अभियंता संजीव चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *