वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गईं, विलखेत में वन भूमि को कराया खाली

ऋषिकेश,वन विभाग शिवपुरी रेंज द्वारा तपोवन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। बिलखेत क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि में मार्ग निर्माण के साथ-साथ बरसाती नाले में अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसको शिवपुरी रेंज की टीम द्वारा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी,  विवेक जोशी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सूचना मिली थी कि मुनिकीरेती के आरक्षित वन में बिलखेत क्षेत्र में किसी व्यापारी द्वारा मार्ग निर्माण हेतु खुदान कार्य किया गया है एवं बरसाती नाले में अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस हेतु तत्काल ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण को रोकते हुए व्यापारी को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई तथा किए गए अतिक्रमण को व्यापारी द्वारा स्वयं हटाने का भरपूर समय दिया गया था किन्तु व्यापारी द्वारा अतिक्रमण को हटाना तो दूर और अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत् आरक्षित वन से अतिक्रमण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया तथा इसके साथ-साथ सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध आरक्षित वन में अतिक्रमण के प्रयास करने के कारण भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई एवं 2 लाख रू0 का जुर्माना भी अध्यारोपित किया गया तथा भविष्य में आरक्षित वन में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *