ऋषिकेश, नव वर्ष पर यातायात की अधिकता को देखते हुए परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश उप संभाग के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गईं । कार्रवाई के दौरान
अद्यतन 30 वाहनों के चालान किए गए हैं तथा चार वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किए गए। वर्तमान में ऋषिकेश टिहरी मार्ग पर चेकिंग की कार्रवाई गतिमान है। संभागीय परिवहन निरीक्षक ऋषिकेश एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं प्रशासन की जॉइंट चेकिंग में परिवहन निगम की बस में तकनीकी खामियां पाई जाने पर वाहन की फिटनेस निरस्त की गई वाहन में वाहन का ब्रेक प्रेशर लीक होना, वाहन के वाइपर
काम नहीं करना, वाहन में फॉग लाइट नहीं जलने के कारण उक्त कार्रवाई की गई