राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर (देहरादून) में जंतु विज्ञान विभाग परिषद का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न - Tirth Nagri Uttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर (देहरादून) में जंतु विज्ञान विभाग परिषद का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

ऋषिकेश, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित बर्ड नेस्ट मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जंतु विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. ऋतु कश्यप द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता को बढ़ावा देती हैं। साथ ही पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापकगण डॉ. धर्मेंद्र राठौर एवं डॉ. कविता काला उपस्थित रहे। महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों में डॉ. डिंपल भट्ट, डॉ. पूजा कुकरेती, डॉ. ज्योति खरे, डॉ. अनीता चौहान, डॉ. सविता वर्मा एवं डॉ. श्रुति चौकियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग के लैब असिस्टेंट श्री अतुल बलूनी का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय प्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष द्वारा भी प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। अंत में यह कहा गया कि इस प्रकार के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नए विद्यार्थियों को भी आगे बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की प्रेरणा देते हैं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के सभी छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *