नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश, रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में पदभार एवं स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को विधिवत पदभार सौंपा, साथ ही समस्त कांग्रेसजनों से आशा जताई कि जिस प्रकार सबने एक जुट होकर मेरे कार्यकाल में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया वैसे ही नवनियुक्त अध्यक्ष  के साथ भी तनमयता से सहयोग करेंगे और इस बार विधानसभा ऋषिकेश में जीत का परचम लहराएंगेइस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व कनिष्ठ कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ललित मोहन मिश्र का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी, इसके साथ ही सभी को मिष्ठान वितरण किया गअंत में नवनियुक्त ललित मोहन मिश्रा ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों व शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव प्रयास प्रयासरत रहेंगे, व हाईकमान के निर्णय पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा,  स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, अरविंद जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, राजकुमार तलवार, सतीश शर्मा, मनीष शर्मा, देवेश्वर रतूड़ी, मदन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, रवि जैन, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सिमरन उप्पल, सरोजनी थपलियाल, अभिनव मालिक, सत्य कपूर्वन, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, शिव प्रसाद भट्ट, मनोज गुसाईं, विजय पाल रावत, भरत शर्मा, विवेक तिवारी मौजूद रहे.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *