ऋषिकेश, टिहरी विकास प्राधिकरण नरेंद्र नगर द्वारा तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई प्राधिकरण के सहायक अभियंता ने पूर्व में सीलिंग बिल्डिंग पर निर्माण कार्य करने व सीलिंग से छेड़छाड़ करने पर रिसीलिंग की कार्रवाई की गई जिसमें देशराज भंडारी व लेखराज भंडारी के निर्माण कार्यों पर री सीलिंग की कार्यवाही की गई , साथ ही सहायक अभियंता ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी, इस मौके पर सहायक अभियंता पंकज पाठक, जेई विपिन कोठारी, उमंग नौटियाल सुपरवाइजर अरविंद पुंडीर पीआरडी व पुलिस के जवान मौजूद रहे