गंगा किनारे बन रही बहु मंजिला सील बिल्डिंग बनकर हुई तैयार, शिकायत के बावजूद भी नहीं रुका काम – Tirth Nagri Uttarakhand

गंगा किनारे बन रही बहु मंजिला सील बिल्डिंग बनकर हुई तैयार, शिकायत के बावजूद भी नहीं रुका काम

ऋषिकेश, एमडीडीए क्षेत्र ऋषिकेश में अवैध निर्माण का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है विस्थापित क्षेत्र में गंगा से कुछ ही दूरी पर बहु मंजिला बिल्डिंगो का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है जहां माननीय न्यायालय व एनजीटी के नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है वही माननीय न्यायालय और एनजीटी के मानकों का उल्लंघन कर गंगा किनारे बड़े-बड़े निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उससे भी बड़ी बात यह है कि एमडीडीए द्वारा उक्त

निर्माण को सील कर दिया था लेकिन उसके बावजूद भी सील बिल्डिंग में लगातार निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और उक्त निर्माण बनकर तैयार हो गया इसी के साथ ही एक अन्य बिल्डिंग भी गंगा जी के किनारे पर इसी बिल्डिंग से सटी हुई है जिस पर भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उक्त बिल्डिंग पर दिन-रात निर्माण कार्य चल रहा है जो की गंगा जी से महज कुछ ही दूरी पर बन रही है एमडीडीए का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उक्त निर्माण कार्यों पर नहीं

पहुंचा और ना ही कभी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गईं ऐसा नहीं है कि एमडीडीए को इसकी जानकारी नहीं है एमडीडीए के जेई मनीष डिमरी को कही बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन उसके बाद भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है विस्थापित क्षेत्र भरत विहार, आम बाग में अवैध निर्माण का कारोबार बड़े तेजी से फल फूल रहा है गंगा जी के किनारे सील बिल्डिंग के बावजूद भी निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन बहु मंजिला बिल्डिंगो पर कार्यवाही क्यों नहीं होती सभी को पता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *