नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई आवारा पशुओं को भेजा गौशाला

ऋषिकेश, जिलाधिकारी पौड़ी गढवाल द्वारा तहसील दिवस के अन्तर्गत दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक द्वारा निकाय क्षेत्रान्तर्गत विचरण करने वाले 13 गोवंशीय पशुओं को शरण दिये जाने हेतु कोटद्वार स्थित कृष्णायन गौशाला में भेजा गया। इसके अतिरिक्त निकाय क्षेत्रान्तर्गत वानप्रस्थ घाट के निकट मार्ग के किनारे अवैध रूप से लगी 08 फड़-ठेलियों को जब्त कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक द्वारा उक्त अभियान निरन्तर चलाया जायेगा।

उक्त अभियान में अंकित राणा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक, मनमोहन सेमवाल अवर अभियन्ता,  अनिल राणा वरिष्ठ सहायक, शुभम चौहान कर संग्रहकर्ता, अर्जुन भण्डारी पर्यावरण पर्यवेक्षक, आलेख श्रीयाल पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं समस्त कर्मचारीगण नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *