नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निराश्रित गौवंशों को हटाने का कार्य किया शुरू

मुनिकी रेती, आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत, क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं व यातायात व्यवधान के निस्तारण हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निराश्रित गौवंशों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार तक 60 निराश्रित गौवंशों को निकाय की ओर से गौशाला भेजा जा चुका है।पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को भी मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में पालिका की टीम ने रामझूला और ढालवाला से निराश्रित गौवंशों को कैटल कैचर में पकड़कर गौशाला भेजा। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निकाय की ओर से प्रतिदिन निराश्रित गौवंशों को पकड़कर देहरादून स्थित गौशाला में भेजा जा रहा है। शीघ्र ही नगर क्षेत्र को निराश्रित गौवंशो के आतंक से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *