नगर निगम क्षेत्र के “खोखा व्यापारी एसोसिएशन” के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के “खोखा व्यापारी एसोसिएशन” के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा ढाई लाख रुपये प्रति खोखा के हिसाब से नगर निगम में धनराशि जमा की गई है, इसके बावजूद उन्हें निगम की ओर से अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने विधायक डॉ. अग्रवाल से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि अपनी रोजी-रोटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे गरीब एवं छोटे व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम स्तर पर नियमानुसार उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए मानवीय दृष्टिकोण के साथ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।इस अवसर पर किशन मंडल, हीरालाल शर्मा (अध्यक्ष), सोनू धीमान, सुरेश शर्मा, रिंकू प्रजापति, पुरुषोत्तम जोशी, पुरुषोत्तम कुड़ियाल, ओमप्रकाश बरमोला, दिलीप झा, गौरव धीमान, संदीप वर्मा, भूपेंद्र सिंह, कमल वर्मा, मांगेराम, कमलेश डेंटर, सुभाष गिरी, सुशील कुमार पेंटर, संदीप डेंटर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *