उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित, वंदना वर्मा को मिला विशेष सेवा सम्मान 

 देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 43 पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया। इसके साथ ही

सुश्री वन्दना वर्मा को विशेष सेवा के लिए मिला सम्मान :-

14 जून 2026 को जोराघाट, असम में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर स्व. प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके देहरादून स्थित आवास तक बिना किसी बाधा के पहुंचाने के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए विंग कमांडर अंशुल चतुर्वेदी (कमांडिंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट मार्शल) द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *