विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित गली नंबर 34 में आयोजित रूम मीटिंग में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश,  विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित गली नंबर 34 में सावित्री चौहान के आवास पर आयोजित रूम मीटिंग में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न विषयों पर बात की।बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सीवरेज लाइन नहीं बिछाए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सीवरेज लाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। जनसंवाद के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, जिससे संबंधित समस्याओं को उचित स्तर पर उठाकर समाधान की दिशा में कार्य किया जा सकता है। इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, रंजीत सिंह, डॉ. अनिल चौहान, राजेंद्र सिंह, सरस्वती चौहान,टीना अग्रवाल, सुनीता, कालिंदी, विनीता, अनीता, आशा,मीनू सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen