लायंस क्लब दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

ऋषिकेश,  लायंस क्लब द्वारा आयोजित दिवाली मेले में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता  आलोक शर्मा तथा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल एवं ऋषिकेश के महापौर  शंभू पासवान उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं उनकी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों के साथ इस प्रकार के आयोजन करने की सराहना की अति विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता   शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा आयोजित यह मेला सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मेले का *मुख्य आकर्षण मयूर कलेक्शन के सौजन्य से आयोजित फैंसी ड्रेस शो* रहा, जिसमें नन्हे

प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में रियांश भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या गुप्ता रनरअप तथा सताक्षी वर्मा सेकंड रनरअप रहीं। मेले में आयोजित *मेहंदी प्रतियोगिता* में काजल ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय तथा महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।डांस प्रतियोगिता के सीनियर सोलो वर्ग* में अक्षय जोशी प्रथम, वागिशा गुप्ता द्वितीय तथा रिहाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर सोलो वर्ग* में मिहिका शर्मा ने प्रथम, कृषा राजपाल ने द्वितीय तथा नायशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता* में ममयंक ग्रुप एवं नटराज ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त आयोजित *हेल्दी बेबी प्रतियोगिता* में रेहमत कौर ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय तथा इशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सभी अतिथियों का सहयोग आयोजन की सफलता का आधार रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष  शिवम अग्रवाल, सचिव  अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष  कमल नारंग , निदेशक श्री महेश किंगर, जोन चेयरपर्सन  विनीत चावला, रीजन चेयरपर्सन  विकास सहित  रजत भोला,  विनोद बिष्ट , नवीन गांधी दिनेश अरोरा ,हेमंत सुनेजा ,कपिल गुप्ता आशु डंग आदि की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen