ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के समक्ष ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री  धामी ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहर्ष अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष समय-समय पर विषय उठाए जाते रहे हैं डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश के विकास के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की मांगों को सहर्ष स्वीकार किया जाना ऋषिकेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वीकृत मांगों के धरातल पर उतरने से क्षेत्रवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल  ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen