शिवपुरी गंगा नदी में नहाने के दौरान जयपुर निवासी युवक-युवती लापता, SDRF की सर्चिंग

ऋषिकेश, शिवपुरी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक एवं एक युवती के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से घूमने आए चार दोस्त शिवपुरी स्थित एक कैंप में ठहरे हुए थे। इनमें से एक युवक एवं एक युवती नहाने के लिए गंगा नदी की ओर गए थे। काफी समय तक वापस न लौटने पर उनके अन्य साथियों द्वारा उनकी तलाश की गई तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश करने के दौरान नदी किनारे उनके कपड़े मिलने की आशंका के चलते SDRF टीम को सर्च अभियान हेतु बुलाया गया। SDRF के डीप डाइवर द्वारा तत्काल गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। फिलहाल लापता युवक एवं युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। SDRF टीम द्वारा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen