उत्तराखंड की टग ऑफ वॉर टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए महाराष्ट्र रवाना

ऋषिकेश,  महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की विभिन्न आयु वर्गों की टीमें रवाना हो गई हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी 39वीं जूनियर बीच नेशनल टग ऑफ वॉर चैंपियनशिप एवं 38वीं सब-जूनियर बीच श्रेणी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 नवंबर 2026 तक पालघर, महाराष्ट्र में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से कुल पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें 50 खिलाड़ी एवं उनके साथ प्रशिक्षक शामिल हैं।इस अवसर पर उत्तराखंड टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक दिनेश पैन्यूली ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन, खेल भावना एवं टीम भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएं।

उत्तराखंड की टीमों का विवरण1. अंडर-19 मिक्स (जूनियर वर्ग)खिलाड़ी: जॉयदीप, दक्ष, दिव्यांशु, लव सिंह, वेदांश, सोनिया शर्मा, अक्षिता, आकांक्षा, ट्विंकल एवं गायत्री।

टीम कोच: करण शाही।

2. अंडर-17 मिक्स (सब-जूनियर बीच वर्ग)

खिलाड़ी: सानिया, आरुषि बिष्ट, अनन्या, दिया, सिया, कन्हैया, मनप्रीत, हिमांशु, सुजल एवं वैष्णव।

टीम कोच: रोशन पंत। 3. अंडर-17 बालिका वर्ग (सब-जूनियर बीच) खिलाड़ी: काव्या, उपास्टि, कंचन, समृद्धि, रितिका, माधवी, निहारिका, सृष्टि, अर्पिता एवं अदिति।

टीम कोच: पूजा गुसाईं।

4. अंडर-15 बालिका वर्ग (सब-जूनियर बीच) खिलाड़ी: अंशिका बिष्ट, अनिशा, प्रणिता, कल्पना, वंशिका, शालिनी, आयुषी, वान्या, अंजलि एवं मानवी।

टीम कोच: विदुषी भट्ट।

5. अंडर-15 बालक वर्ग (सब-जूनियर बीच) खिलाड़ी: सिद्धार्थ रतूड़ी, शौर्य चंद, प्रियांशु सिंह, आदर्श खंडूड़ी, अंशुल डिमरी, संतोष, अयान सिंह, समर, व्योम एवं आयुष राणा।

टीम कोच: पिंकी पायल।

प्रदेश संयोजक दिनेश पैन्यूली ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस अवसर पर शेर सिंह थापा, नरेंद्र सिंह जेठुडीं, कुलवीर सिंह, हिमांशु, पंवार, रशमि कुडियाल, कुलभूषण द्विवेदी, सुमन, नीलम आदि उपस्थित थे। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen