राष्ट्रीय बीच टग ऑफ वॉर में उत्तराखंड का परचम, दो रजत और दो कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा

Tun news, महाराष्ट्र के पालघर स्थित चिंचणी बीच पर आयोजित 28वीं राष्ट्रीय बीच टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, दमखम, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए दो रजत एवं दो कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पदक विजेता टीमों का विवरण इस प्रकार है—

उत्तराखंड की पदक विजेता टीमें एवं प्रशिक्षक1. अंडर-15 बालक वर्ग – कांस्य पदक   प्रशिक्षक – पिंकी पायल।

2. अंडर-15 बालिका वर्ग – कांस्य पदक   प्रशिक्षक – विदुषी भट्ट।

3. अंडर-17 बालिका वर्ग – रजत पदक   प्रशिक्षक – पूजा गुसाईं।

4. अंडर-17 मिक्स वर्ग – रजत पदक   प्रशिक्षक – रोशन पंत।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर टग ऑफ वॉर फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री मदन मोहन एवं महाराष्ट्र टग ऑफ वॉर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती माधवी पटेल ने पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर उत्तराखंड की पदक विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उत्तराखंड टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता श्री दिनेश पैन्यूली ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर चार पदक हासिल करना उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। दिनेश पैन्यूली ने टग ऑफ वॉर फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री मदन मोहन, महाराष्ट्र टग ऑफ वॉर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती माधवी पटेल एवं समस्त आयोजक मंडल का विशेष आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया।उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से पांच टीमों के कुल 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के सामूहिक प्रयास से प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen