Tun न्यूज़, विगत वर्ष में वनाग्नि की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार, प्रभाग के जहरीखाल रेंज व मटियाली रेंज अंतर्गत वनों के वनाग्नि से सुरक्षा के लिये सभी एहतियाती कार्य किये जाने विगत महिनों से ही शुरू कर दिये हें
जिसके अंतर्गत जिन गांवों व वन पंचायतों में स्थानीय लोगों द्वारा अपने खेतों व घरों के आस पास बार बार आड़ा जलाने से आग फैली रही थी उन गांवों में गोष्ठी की गई व हंस फाऊंडेशन के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये व किये जा रहे हें तथा संवेदनशील क्षेत्रों/ वनीकरणों के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से नियंत्रित दाहन निरन्तर जारी हे सामाजिक संगठनों व हंस फाऊंडेशन,एवं राजस्व
विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित कर इस वर्ष हर स्थिती में वनाग्नि घटनाओं को रोकने का प्रयास जारी हे इस क्रम में वन क्षेत्राधिकारी बिशन दत्त जोशी द्वारा जिन वन श्रमिकों, सरपंचों द्वारा विगत वर्ष वनाग्नि काल में अच्छा सहयोग दिया गया था उन्हें सम्मानित भी किया गया तथा विगत 15 अगस्त समारोह में उनके नामों को पुरूस्कार के लिये उच्च स्तर को भेजा
गया जिससे अन्य लोगों में भी सकारात्मक संदेश जाये, इसी क्रम में जहरीखाल रेंज के सिंधी खाल सिधींखाल क्षेत्र के वन आरक्षी राकेश वेदवाल द्वारा उक्त क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ वन सरपंचों ,वनी० श्रमिकों,का एक ग्रुप बनाकर वनाग्नि से निपटने के लिये अभी से लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा हे, जिसको स्थानीय जनता का भी सहयोग मिल रहा हे, वनाग्नि सुरक्षा कार्यों की मोनिटरिंग उप प्रभा0 वना0 प्रशांत हिंदवाण द्वारा निरन्तर की जा रही है |,