ऋषिकेश उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत गांववासी की 78वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यात्रा बस अड्डा ऋषिकेश स्थित होटल अविका कॉटेज के सभागार में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने किया। गांववासी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महंत नागेंद्र पुरी जी महाराज, पूर्व मेयर अनीता मंगाई, बंशीधर पोखरियाल, संजय शास्त्री, पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वर्गीय गांववासी जी राजनीतिक संत थे। वे भाजपा के संस्थापकों में से एक थे उन्होंने गांव-गांव में पार्टी की नींव रखते हुए भाजपा को शिखर तक पहुंचाया। देवस्थानों के प्रचार प्रसार के लिए भी जाने जाते हैं, उत्तर प्रदेश में विधायक और उत्तराखंड में कृषि और वन मंत्री तथा टीएचडीसी का निर्देशक रहते हुए उन्होंने लोक हित व ग्राम विकास के अनेकों कार्यों को अंजाम दिया। कार्यक्रम में मुन्नी देवी रावत, ज्योती सजवान, संजीव रौथान, द्वारिका बिष्ट, भगवान सिंह रांगड़,पार्षद सरोजिनी थपलियाल, गजेंद्र कंडियाल, आसाराम व्यास, विजयपाल रांगड़, विशालमणि पैंयुली, धन सिंह रांगड़, महिपाल बिष्ट, सुशीला रावत, शेलेंद्र रावत, प्रेमलाल कंडवाल, गंभीर मेवाड़, रुक्मणी रौतेला, सुरेन्द्र केंतुरा, तथा विभिन्न जनपदों से आए हुए के प्रशंसकों व प्रेमियों उनके गांववासी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।