ऋषिकेश, केंद्रीय आधुनिक पौधशाला लिसा डिपो ऋषिकेश में नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनि की रेती द्वारा आधुनिक वन पौध शाला का बड़े स्तर पर निर्माण किया गया है जहां विभिन्न प्रजाति के पौधों को आधुनिक तरीके से तैयार किया जाता है उक्त पौधशाला 1.473 हेक्टेयर में फैला है और उक्त पौध शाला में 60 प्रजातियों के विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए जाते हैं
. वर्तमान समय में पौधों की संख्या लगभग 489244 है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के घास, झाड़ी,वृक्ष, फलदार व औषधि प्रजाति की पौध तैयार की जा रही है, वन पौधशाला में अखरोट, नींबू, माल्टा आम अमरूद आवला, रिठा, आदि फलो की पौध तैयार हो रही है इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे भी नर्सरी में तैयार कियें जा रहे हैं हरड़,बहेड़ा, रुद्राक्ष आदि के पेड़ की पौध भी तैयार है जहां से कोई भी व्यक्ति सरकारी शुल्क अदा कर विभिन्न
प्रजाति की फल और फूलों की पौध को खरीद सकते हैं, कश्मीर से लाई हुई अखरोट की पौध की विशेष डिमांड रहती है इस मौके पर रेंज अधिकारी कमल सिंह पवार ने कहा कि केंद्रीय आधुनिक वन पौध शाला को आधुनिक तरीकों से लैस किया गया है जहां आधुनिक तरीकों से पौध को लैब के अंदर तैयार किया जाता है जिसकी की विशेष डिमांड रहती है जिसमें प्रमुखता आम, अमरूद, नींबू, और अखरोट की पौध है. अनुभाग प्रभारी रजनी भट्ट ने बताया कि पौध शाला की देखभाल के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जहां टेंपरेचर को मेंटेन करने के लिए व पानी की उचित व्यवस्था की गई है जिससे यहां विभिन्न प्रकार की लगभग 60 प्रजातियों के पेड़ पौधे तैयार किए जाते हैं,