छिदरवाला में रामू पकोड़े वाले का बेटा, भतीजा और दुकान का नौकर हुए गिरफ्तार, पहुंचे जेल

 रायवाला, सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने की ख्वाहिश, जेल तक पहुंचा गई, देहरादून पुलिस की तत्परता से तीन युवक गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे बरामद किए गए रायवाला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत छिदरवाला निवासी तीन युवकों ने तमंचों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड की जहां– सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने खतरनाक मोड़ ले लिया ऐसा ही एक मामला सामने आया है देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र से, जहां इंस्टाग्राम पर तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो डालना तीन युवकों को भारी पड़ गया। रायवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से दो अवैध देसी तमंचे बरामद किए गए हैं।

▶ वायरल वीडियो से शुरू हुई कार्रवाई

एसएसपी देहरादून द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच में पाया गया कि वीडियो छिद्दरवाला फ्लाईओवर के पास का है, जहां कुछ युवक अवैध तमंचों के साथ फायरिंग करते और प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

 

▶ मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी

 

रायवाला पुलिस ने सूचना संकलन कर सक्रियता दिखाई और मुखबिर तंत्र की मदद से वीडियो में दिख रहे तीन युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया:

 

दीपक पुत्र रामू (22 वर्ष) – निवासी छिद्दरवाला

 

भूपेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र स्व. राजू (23 वर्ष) – मूल निवासी बिजनौर, हाल निवासी छिद्दरवाला

 

दीपांशु कुमार पुत्र महिपाल (21 वर्ष) – निवासी गन्ना सेंटर, छिद्दरवाला

 

▶ तमंचे की खरीद से लेकर वायरल वीडियो तक की कहानी

 

पूछताछ में मुख्य आरोपी दीपक ने बताया कि उसने तमंचे सहारनपुर से खरीदे थे। एक तमंचे से खुद फायरिंग कर वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। दूसरा तमंचा उसने अपने चचेरे भाई दीपांशु को दे दिया और तीसरा तमंचा अपनी दुकान में काम करने वाले भूपेन्द्र को बेच दिया।

दीपांशु ने इस तमंचे के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाला, जिससे अपने दोस्तों पर धौंस जमाई जा सके।

 

▶ दो मुकदमे दर्ज, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

 

बरामद तमंचों के आधार पर रायवाला थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

 

▶ पुलिस टीम

 

उप निरीक्षक जैनेन्द्र राणा और उनकी टीम की तत्परता से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *