ऋषिकेश, पेनेशिया हॉस्पिटल ऋषिकेश द्वारा गली नंबर 2 पंचायत भवन बापू ग्राम ऋषिकेश में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया शिविर का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया | इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान भी उपस्थित रहे | शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की और परामर्श प्रदान किया | शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ विपिन तिवानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ अनुभूति श्रीवास्तव, जनरल फिजिशियन डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने शिविर में 208 मरीजो की जाँच की जिन्हें निशुल्क चिकित्सा परामर्श ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच तथा निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई
|इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड एवं अन्य हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित जानकारी भी दी गई | गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क किलकारी कार्ड भी बनाया गया | शिविर के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा वीरभद्र मंडल महामंत्री पुनिया भंडारी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन क्षेत्रीय पार्षद मुस्कान व अनिल रावत | इस मौके पर पेनेशिया हॉस्पिटल ऋषिकेश के निदेशक शुभम चंदेल ने कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे |