दशम पातशाह श्री गुरू गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाए जाने एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के संबंध में ऋषिकेश नगरवासियों की बैठक आज गुरूद्वारा परिसर में आहुत की गई

ऋषिकेश, दशम पातशाह श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाए जाने एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के संबंध में ऋषिकेश नगरवासियों की बैठक आज गुरूद्वारा परिसर में आहुत की गई। शहर के विभिन्न वर्गों के सम्मानित व्यक्तियों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विचारों के माध्यम से अपनी-अपनी सहभागिता प्रकट की। गुरूद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष, सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा जी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि गुरू महाराज जी का प्रकाश पर्व 27 दिसम्बर 2025 को गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब, लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया जाएगा तथां 11 जनवरी 2026, दिन रविवार, प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ट्रस्ट द्वारा वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बिन्द्रा जी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों से जरूरतमंद अपने स्वास्थ्य की जांच कराके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रस्ट द्वारा दवाईयां भी निःशुल्क दी जाएंगी। ब्रेस्ट स्क्रीनिंग व आधुनिक मशीनों से बच्चेदानी में सर्वाईकल कैंसर स्क्रीनिंग, कालपो-स्कोपी की सुविधा के साथ-साथ आवश्यकतानुसार एक्स-रे, ई.सी.जी, लीवर टेस्ट व अन्य टेस्ट भी कराए जाएंगे। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर के लिए पंजीकरण दिनांक 6, 7, 8 व 9 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गुरूद्वारा परिसर में करा सकते हैं। आज की बैठक में मौजूद महानुभावों ने गुरूपर्व मनाने व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से संबंधित कार्यक्रमों की सराहना की तथा संपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर अनीता ममगाईं के अलावा राजपाल खरोला, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, मदनमोहन शर्मा, अमृतलाल कालड़ा, विनोद शर्मा, मंगा सिंह, विरेन्द्र शर्मा, विक्की सेठी, विनय उनियाल, हरविंदर सिंह, तेजिन्द्र सिंह, राजकुमार तलवार, महंत सर्वेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, महेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, रूप सिंह, वी.एन. खन्ना, सूरज गुलाटी, हरीश आनंद, राजेन्द्र सिंह, इन्द्र कुमार गोदवानी, बूटा सिंह, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत बलबीर सिंह, भारत भूषण, गगन बेदी, गुरबचन सिंह, विमला रावत, त्रिलोक कक्कड़, देवेन्द्र सिंह एवं गुरूद्वारा ट्रस्ट के कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। बिन्द्रा  ने बैठक में आये समस्त आगुंतकों का धन्यवाद करते हुए आग्रह किया कि अधिक से अधिक जरूरतमंद समय से अपना पंजीकरण कराके 11 जनवरी को लगने वाले इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवश्य लाभ उठाएं। साथ ही प्रकाश पर्व पर गुरूघर की खुशियों मे सम्मिलित होने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों व संगतों को आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *