ऋषिकेश, ऋषिकेश के मनसा देवी फाटक के पास तेज रफ्तार बस ने पति-पत्नी को मारी टक्कर जिसमें महिला के बस के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के आसपास मनसा देवी फाटक के पास एक दंपति सड़क किनारे पैदल चल रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार बस में पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें महिला के ऊपर बस का पीछे का पहिया चढ़ गया जिससे मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया घटना के बाद मौके पर काफी मात्रा में भीड़ जमा हो गई जिससे चारों तरफ जाम लग गया ||