Tun news, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता रायपुर, देहरादून के तत्वाधान में दिनांक 05 अप्रैल 2026 को उन्नत भारत अभियान एवं निवोरा आई इंस्टीट्यूट (नवज्योति नेत्र चिकित्सालय) के संयुक्त सहयोग से राजीव गांधी सेवा केन्द्र, घराट, अस्थल (मालदेवता) में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर का कुशल संयोजन ऋतु कश्यप (संयोजक,राष्ट्रीय स्नातकोत्तर माल विद्यालय मालदेवता
उन्नत भारत अभियान) द्वारा किया गया, जिसमें समिति सदस्य रीना भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनंत त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण जनों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से उपस्थित ग्रामीणों में डॉ. सौरभ बडोनी, ध्रुव कुमार, बसंत कुमार, सूरज कुमार, राम सिंह, बलदेव कुमार, मोहित कुमार, कल्पना देवी, राजेंद्र सिंह, सुनीता देवी शामिल रहे। सभी ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया और अपनी आंखों की जांच करवाई।इस दौरान दूर एवं निकट दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान, काला मोतिया (ग्लूकोमा) की जांच सहित विभिन्न नेत्र परीक्षण किए गए। कई लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों की जानकारी दी गई। जिन व्यक्तियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। निवोरा आई इंस्टीट्यूट के समर्पित स्टाफ—कमलेश, संजय, लक्ष्मी, कंचन एवं आदित्य—ने भी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नेत्र जांच कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उनकी सराहना की गई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय प्रकाश अग्रवाल ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इससे न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं, बल्कि वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक भी बनते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”यह शिविर क्षेत्रीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में स्थापित हुआ।