दिवाली 2024 पर पटाखे, मिठाइयां और साज सजावट का सामान बढ़े दामों पर बिक रहा है। पटाखों के दामों में 11 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। दूध, घी और मिठाइयों के दामों में चार से 33 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
साज सजावट के सामान के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिवाली पर्व के दौरान लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। जरूरी सामान के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। सामान के लिए लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
इस कारण लोगों का दीवाली का बजट बिगड़ गया है। हरिद्वार में इस साल मुर्गा छाप पटाखों के थोक दामों में 11 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पटाखें बनाने वाली कंपनियों ने भी पटाखों के प्रिंट रेट पर पांच से सात फीसदी का इजाफा किया है।
थोक में दाम बढ़ने के कारण फुटकर में भी लोगों को पटाखे बढ़े हुए दामों पर मिल रहे हैं। जनता फायर वर्क्स के मालिक थोक विक्रेता अशरफ तय्यब अली ने बताया कि कंपनियों ने प्रिंट रेट बढ़ा दिए हैं। इस साल पटाखों के दाम बढ़े हुए हैं।
मिठाइयों के भी बढ़े दाम: दिवाली पर दूध, घी और मिठाइयों के दामों में चार फीसदी से 33 फीसदी तक इजाफा हुआ है। दूध के दाम चार फीसदी तक बढ़े हैं। मलाई के दाम में पांच फीसदी और देसी घी के 15 किलोग्राम के टीन के दामों में सात फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
मावे की बर्फी के 11 फीसदी और ड्राई फ्रूट बर्फी की 33 फीसदी बढ़े दामों पर बाजारों में मिल रही है। मिठाइयों के थोक विक्रेता मंगल स्वीट्स के सागर का कहना है कि दूध, मलाई, क्रीम और घी के दाम बढ़ने के कारण मिठाइयों के दाम बढ़े हैं।
साज सजावट भी महंगी: घरों के साज सजावट की सामग्री देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति, फ्लावर लड़ियां, रंगोली, शुभ दीपावली, मोमबत्तियां, बंधन वार, फैंसी दीपक आदि के दामों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। भारती जनरल स्टोर के थोक विक्रेता वंशज वर्मा का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल दाम बढ़े हुए है। विभिन्न साइज की सामग्री बाजारों में बिक रही है।
मिठाई और दूध भी महंगा
सामग्री 2023 2024
दूध 65 68
क्रीम 260 320
मलाई 380 400
बर्फी मावा 360 400
बर्फी ड्राई फ्रूट 600 800
देसी घी टीन 7900 8500
सजावटी सामान के दाम बढ़े
सामग्री 2023 2024
फ्लावर लड़ियां 60 75
फ्लावर लड़ियां 150 185
रंगोली 30 35
शुभ दीपावली 30 35
फैंसी मोमबत्ती 60 70

