विस्थापित क्षेत्र में बिल्डिंग सील व ध्वस्थि करण की कार्रवाई के बाद कर दिया एक मंजिल और निर्माण

ऋषिकेश, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र ऋषिकेश में अजीबोगरीब कारनामें देखने को मिल रहे हैं जहां विस्थापित क्षेत्र निर्मल बाग में एमडीडीए के सहायक अभियंता द्वारा एक बहु मंजिला अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी निर्माण करता ने निर्माण कार्य नहीं रोका , जिस पर एसडीएम / सचिव द्वारा ध्वस्थि करण के आदेश दिए गए थे जिस पर सहायक अभियंता द्वारा बिल्डिंग के अंतिम छत पर लेटर को तोड़ने की कार्यवाही की गई,

उक्त कार्रवाई के बाद निर्माण करता ने इसी के ऊपर एक मंजिल और निर्माण कर दिया,  जहां ध्वस्थिकरण के आदेश का उल्लंघन कर एक मंजिल और निर्माण करना कहीं ना कहीं एमडीडीए विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है कि किस प्रकार से ध्वस्थि करण के आदेश होने के बावजूद मात्र लेटर का कुछ ही हिस्सा तोड़ा गया और वहीं पर एक मंजिल और निर्माण कार्य हो जाना जबकि उक्त बिल्डिंग को सील कर दिया गया है ध्वस्थिकरण के आदेश भी हो चुके हैं उसके बावजूद भी इस बिल्डिंग में एक मंजिल और निर्माण हो जाना बड़ी बात है जिन्हें अधिकारियों के आदेशों और नियमों से कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है या जिनके लिए नियम कानून का उल्लंघन करना कोई बड़ी बात नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *