महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा  “वर्चुअल लैब” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 यमकेश्वर, महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा  “वर्चुअल लैब” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक, वर्चुअल सिमुलेशन तथा ऑनलाइन प्रयोगशाला के माध्यम से वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी प्रदान करना था।कार्यशाला का उन्मुखीकरण एवं सत्र संचालन भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. केशव डबराल द्वारा किया गया। उन्होंने वर्चुअल लैब की अवधारणा, इसकी उपयोगिता तथा विभिन्न भौतिक विज्ञान प्रयोगों को डिजिटल माध्यम से करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों एवं प्रदर्शन के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करते हुए अपने वैज्ञानिक एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान की डॉ. तनुजा बिष्ट तथा जन्तु विज्ञान की डॉ. ऋतु कश्यप, वनस्पति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. हिमानी बडोनी, उपस्थित रहीं। कार्यशाला में बी.एससी. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के बायो तथा गणित समूह के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के सभी प्रयोगशाला सहायकों की भी कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यशाला ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से प्रयोगात्मक शिक्षा प्राप्त करने तथा “कक्षा से आगे विज्ञान के अनुभव” को समझने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *