निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA), खैरी कलां के ऑडिटोरियम में आज 14 नवंबर को बाल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृत पाल डांग एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात गायत्री मंत्र एवं प्रार्थना के साथ मंगलमय वातावरण में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘एक नन्हा-मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने पूरे सभागार को उत्साह एवं देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शिक्षकों की इस आकर्षक प्रस्तुति का विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर एनजीए शिक्षकों, जिसमें की चमनी भंडारी, राजबाला नौटियाल, दिनेश पैन्यूली, मोनिका कपूर, अंजना रतूड़ी, ज्योति गैरोला, मंजू सतलानी, शिवानी डंग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे में असीम संभावनाएँ एवं विशिष्ट प्रतिभा छिपी होती है। आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन, संस्कार, शिक्षा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने की, ताकि वे अपने सपनों को साकार करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उत्साहवर्धन पर भी विशेष बल दिया गया। विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों के लिए इस दिन को और भी आनंदमय बना दिया। विद्यालय परिसर में पूरे समय उल्लास, उमंग और खुशियों का वातावरण बना रहा। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृत पाल डांग ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों, समर्पण एवं सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मंच संचालन विनीत चौधरी एवं सुनीता नेगी के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल एवं खूबसूरत पड़ाव है। बच्चों की मुस्कान, जिज्ञासा, रचनात्मकता और सपनों को प्रोत्साहित करना ही बाल दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता है इस अवसर पर सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen