ऋषिकेश, निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले जा रहे तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक महंत जोध सिंह महाराज विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट, डायरेक्टर डॉ0एस0एन सूरी, शैक्षिक सलाहकार डॉ0 रेनू सूरी0 प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी के उपस्थिति में हुआ। देहरादून जनपद की 20 टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभा किया है। पहले दिन अंडर 14 की आठ टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल और अंडर 18 की बारह टीमों के मध्य प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।पहले दिन अंडर 14 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल तक पहुंचने की जद्दोजहद साफ़ देखी गई। अंडर 14 पारस स्कूल ने रेड फोर्ट को (2-0) गोल से हराया। दूसरे मैच अंडर 18 में आर0यू0पी0एस ने (2-0) से एस0डी0एम को पराजित किया। तीसरा मैच एन0डी0एस बनाम डी0पी0एस अंडर 14 के मध्य खेला गया जिसमें एन0डी0एस ने डी0पी0एस रानीपोखरी पर (6-0) गोल दाग कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई । चौथा मैच अंडर18 डी0एस0पी0 भानियावाला का पारस स्कूल के साथ हुआ जहाँ डी0एस0पी (1-0) गोल करके जीत गया। खबर लिखे जाने तक पांचवाँ मैच एन0जी0ए व संत कबीर स्कूल अंडर14 के मध्य खेला जा रहा था। मैदान में शुरुआत में खेल प्रतिस्पर्धा से बना तनावपूर्ण माहौल मैच के अंतिम दौर में आते-आते खेल भावना का अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुशनुमा हो गया। फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए विभिन्न स्कूलों से आए फुटबॉल खिलाड़ी कोच विद्यालय के खेल प्रशिक्षक प्रशासनिक विभाग आदि उप