नवाचार और स्टार्टअप के गुर सीख रहे उत्तराखंड के युवा

Tun news,  युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना, जिसका क्रियान्वयन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (Entrepreneurship Development Institute of India – EDII), अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है, के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के 100 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटी रुड़की के डीन, इंटरनेशनल रिलेशंस प्रो. करुण रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं,

 बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं को नवाचार आधारित सोच विकसित कर अपने व्यावसायिक विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। बूट कैंप के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमशील मानसिकता का विकास, बिजनेस आइडिया तैयार करना, ब्रांडिंग, विपणन, आइडिया वैलिडेशन और व्यवसाय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर TIDES, IIT रुड़की के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)  आजम अली खान ने भी विद्यार्थियों को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया। वहीं, देवभूमि उद्यमिता योजना की विशेषज्ञ सुश्री सपना नेगी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. ऋतु कश्यप, डॉ. अर्चना एवं डॉ. आबिदा भी उपस्थित रहीं। सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बूट कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचारों को व्यावहारिक रूप देने और सफल स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के 100 छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

goldbet ervaringen