एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान मिला शव

ऋषिकेश, गंगा नदी में पूर्व में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा आज भी व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। टीम द्वारा शव को बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।  त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर देहरादून से आए चार मित्र स्नान कर रहे थे। इसी दौरान *आयुष थापा (17 वर्ष), निवासी कनॉट प्लेस, देहरादून* अपना चश्मा पकड़ने के लिए आगे बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से नदी में डूब गया था। आज एसडीआरएफ टीम द्वारा उसका शव पशुलोक बैराज क्षेत्र से बरामद किया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है।एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान लगातार जारी है।एसडीआरएफ द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें तथा केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, क्योंकि किसी भी प्रकार की असावधानी गंभीर एवं दुखद दुर्घटना का कारण बन सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *