स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं जनजागरूकता फैलाने हेतु विशेष अभियान

ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं जनजागरूकता फैलाने हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा गंगा तट क्षेत्रों एवं चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता एवं चालानी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान गंगा रिजॉर्ट से आस्था पथ, जानकी सेतु होते हुए खार स्रोत पुल तक क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थलों एवं गंगा किनारे कूड़ा-करकट फेंकने वाले लोगों पर कुल 31 चालान किए गए तथा ₹4,900 (चार हजार नौ सौ रुपए) का अर्थदंड वसूला गया।
पालिका टीम ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गंगा तट एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में सहयोग करें।
अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखना केवल पालिका ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और यात्री की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अभियान में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक महिपाल आदि उपस्थित रहे।अपील भी की कृपया कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें एवं स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *