विस्थापित क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सीलिंग बिल्डिंगों में चल रहा धड़ल्ले से निर्माण कार्य, एमडीडीए के अधिकारियों ने मूंदी आंखें

ऋषिकेश, एमडीडीए क्षेत्र ऋषिकेश में सीलिंग बिल्डिंगौ में चल रहा धड़ले से निर्माण कार्य, जहां विस्थापित क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बहु मंजिला बिल्डिंगों को सील कर दिया गया था लेकिन सीलिंग की कार्रवाई के अगले दिन ही उक्त निर्माण की सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू हो जाता

है, जिन्हें विभाग की कार्यवाही से कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है यहां तक की विभाग द्वारा एक बिल्डिंग की छत के ध्वस्थि करण की कार्रवाई के बाद भी एक मंजिल और निर्माण कार्य कर दिया, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अवैध निर्माण का कारोबार किस कदर फल फूल रहा है जहां विभाग के अधिकारी उक्त निर्माण कार्यों को रोकने में असमर्थ है, वही एक और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अवैध निर्माणों को लेकर सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं

वहीं दूसरी और एमडीडीए ऋषिकेश के अधिकारी उपाध्यक्ष के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वर्तमान समय में विस्थापित क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सील बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है और वही भरत बिहार क्षेत्र में बहु मंजिला इमारतें बन रही है जिन पर एमडीडीए ऋषिकेश द्वारा कोई कार्रवाई न करना भी एमडीडीए विभाग की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *