टिहरी पुलिस ने महज 24 घंटे में 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए पाइपों की  बरामदगी कर दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

टिहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल  श्वेता चौबे के निर्देशन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए 32 लोहे के पानी के पाइपों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 14.07.2026 को वादी  जयराज सिंह खण्डका पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम साबली, कोतवाली चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा गजा-चम्बा मोटर मार्ग स्थित पम्पिंग योजना के 32 लोहे के पानी के पाइप (5 इंच व्यास एवं 18 फीट लम्बाई) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए जाने संबंधी तहरीर कोतवाली नरेन्द्रनगर में दी गई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 23/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण, मैनुअल पुलिसिंग एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 15.07.2026 को सलेमपुर, मंगलौर (जनपद हरिद्वार) से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी 32 पाइप, अन्य स्क्रैप सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा :- पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे हरिद्वार से टिहरी जनपद के चम्बा, खाड़ी एवं गजा क्षेत्र में ट्रक द्वारा ईंट सप्लाई का कार्य करते हैं। वापसी के दौरान ट्रक खाली होने पर अतिरिक्त लाभ कमाने के उद्देश्य से कबाड़ भी ले जाते थे। लगभग 15 दिन पूर्व ईंट सप्लाई के दौरान उनकी नजर गजा क्षेत्र में रखे पम्पिंग योजना के पाइपों पर पड़ी और तभी उन्होंने उन्हें चोरी करने की योजना बनाई। चम्बा में ईंट उतारने के बाद वापसी के दौरान उन्होंने उक्त 32 पाइप ट्रक में लाद लिए तथा उन्हें रुड़की स्थित कबाड़ी को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शहबान पुत्र शहजाद, निवासी टाण्डा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, हाल निवासी सलेमपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार।2. उस्मान पुत्र एहसान, निवासी टाण्डा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, हाल निवासी ग्राम ताताहेड़ी, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।

बरामदगी

पम्पिंग योजना के 32 लोहे के पानी के पाइप (शत-प्रतिशत बरामदगी)

अन्य स्क्रैप सामग्री

घटना में प्रयुक्त ट्रक संख्या UK17CA-3604

गिरफ्तारी टीम:-  प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, उपनिरीक्षक यशवन्त खत्री, अपर उपनिरीक्षक शान्तिप्रसाद डिमरी,हेड कांस्टेबल मनीष रावत, हेड कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार, उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण (प्रभारी, सीआईयू शाखा), हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (सीआईयू शाखा), हेड कांस्टेबल विकास सैनी (सीआईयू शाखा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *