ऋषिकेश, उत्तराखंड राज्य के लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत विभिन्न रेंज कार्यालय में हरेला पर्व का आयोजन किया गया, जहां हरेला के अवसर पर कई प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए गए इसके साथ ही एक मुहिम एक पेड़ मां के नाम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां आमजन ने हरेला पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पेड़ लगाए, राजाजी टाइगर रिजर्व रेंज कार्यालय कासरो, मोतीचूर और गोहरी रेंज में हरेला पर्व का आयोजन किया गया जिसमें रेंज कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया,