महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्यानी, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल में अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्यानी, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल में अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
यमकेश्वर, महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्यानी, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल में अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ.योगेश कुमार शर्मा , महाविद्यालय प्राध्यापको एवं प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने श्री देव सुमन के त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम तथा जनहित के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने श्री देव सुमन जी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रितु कश्यप, डॉ.तनुजा बिष्ट, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ विनय कुमार पांडे, डॉ. नीरज नौटियाल, डॉ सुनील प्रसाद, पूजा रानी ,डॉ.हिमानी बडोनी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल,डॉ सुरेश कुमार चौबे, नरेश प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सहायक सरोजनी देवी, कनिष्ठ सहायक अरविंद, बीना देवी, सतीश,एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।