महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय,बिथ्याणी, में ‘हर घर तिरंगा अभियान ’ के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन 

यमकेश्वर,  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय सांस्कृतिक विभाग एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रैली में डॉ. ऋतु कश्यप, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ विकास रंजन,डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ हिमानी बडोनी,डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र  सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण का निर्माण किया। प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति से संबंधित भावनाओं को अभिव्यक्त किया गया। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का वातावरण दिखाई दिया।कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक विभाग एवं हिंदी विभाग प्रभारी  पूजा रानी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *