चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व पटल पर जौनसार का नाम रोशन किया डा० अर्पित सिंह ने क्षेत्र के पहले व्यक्ति जो विश्व के सर्वोच्च हृयस्टन विश्वविद्यालय अमेरिका से करेंगे एम डी की पढ़ाई

ऋषिकेश, चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व पटल पर जौनसार का नाम रोशन किया डा० अर्पित सिंह ने क्षेत्र के पहले व्यक्ति जो विश्व के सर्वोच्च हृयस्टन विश्वविद्यालय अमेरिका से करेंगे एम डी की पढ़ाई। डॉक्टर अर्पित सिंह ने एक बड़ी चुनौती को पार करते हुए अमेरिका के सर्वोच्च ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (डीएम) में प्रवेश प्राप्त कर किया है.इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले जौनसार बाबर क्षेत्र,एवं एम्स ऋषिकेश जहां से उन्होंने (एमबीबीएस) मेडिकल कॉलेज से पढाई की वह पहले विद्यार्थी हैं जिन्होंने यहां उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर चयन होने से हर जगह खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि से उत्तराखंड चिकित्सा क्षेत्र में भी खुशी के लहर है।संघर्ष के लिए डॉक्टर अर्पित सिंह ही नहीं जाने जाते बल्कि समस्त परिवार की विशेष उपलब्धियां रही है। परिवार के हर सदस्य ने एक नया कृतिमान स्थापित किया है ।डॉक्टर अर्पित सिंह के पिता डिप्टी कमांडेंट दौलत सिंह ITB Police देहरादून में कार्यरत है. माता सुनीता सिंह दीदी जी गृहणी कुशल मार्गदर्शिका ,अनुशासन प्रिय है। बड़ी बहन कुमारी सृष्टि जौनसार बाबर की पहली सिविल सर्विस परीक्षा पास करने की उपलब्धि प्राप्त कर चुकी है। वर्तमान समय में आईआरटीएस पद पर तैनात है दुसरी बहन श्रृंखला एडवोकेट है, जो चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *