राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड द्वारा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत ‘मेकर्स ऑन व्हील्स लैब’ का सफल आयोजन

Tun news, इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड द्वारा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत ‘मेकर्स ऑन व्हील्स लैब’ का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में सफलतापुर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 24.03.2026 को किया गया तथा प्राचार्य ने इस कार्यक्रम के महत्त्व एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में छात्र -छात्राओं को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधार्थियों में नवाचार, सृजनात्मकता तथा व्यावहारिक तकनीकी कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रोजेक्ट्स आधारित गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने माइक्रो- प्रोसेसर आधारित विभन्न मॉडल तैयार किये जिसमें इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT), कोडिंग तथा रोबोटिक्स की मूलभूत अवधारणाओं का समावेश था। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उनमें अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा मिला । प्रशिक्षक अमित कुमार द्वारा विधार्थियों को ब्लिन्किंग एलईडी, ऑटोमेटेड रेलवे गेट सिस्टम, स्मार्ट वाइपर तथा ऐप से संचालित कार जैसे कार्यशील मोडलों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। स्किल कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. पूजा कुकरेती एवं समिति के सदस्य डॉ. एम. पी.तिवारी ने स्वयं प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की तथा छात्र -छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *