Tun न्यूज़ , नैनीताल डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन हल्द्वानी के तत्वाधान में आयोजित “24th उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ललित टम्टा ने 40 प्लस वर्ग में भाग लिया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भावना रावत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मेंस डबल्स स्पर्धा में गोपाल सिंह के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही ललित टम्टा आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ललित टम्टा वर्तमान में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं और उनके द्वारा अपने कार्य के साथ-साथ खेल में भी अपने विभाग का नाम रोशन व कहीं प्रतियोगिताएं जीती उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।