ऋषिकेश, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के जिला अध्यक्ष ब्रह्मचंद वाल्मीकि के नेतृत्व में केशव थलवाल नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक की माता ज़ी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त कर ऋषिकेश कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई जिलाध्यक्ष ब्रह्मचंद वाल्मीकि ने कहा की केशव थलवाल नामक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पेज पर उत्तराखंड पुलिस महानिरीक्षक की माता जी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और कहां की कुछ माह पूर्व से विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति निरंतर उत्तराखंड पुलिस के लिए मूत्र पुलिस जैसे अपशब्दों का प्रयोग लगातार फेसबुक में कर रहा है, और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उत्तराखंड पुलिस की छवि को खराब करने का काम कर रहा है इसके द्वारा कई फेसबुक पेजों से लगातार अपशब्दों का प्रयोग गाली गलौज किया जा रहा है इस घटना के बाद से दलित समाज के लोगों में भारी आक्रोश है वही भीम शक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश जाटव ने कहा की केशव थलवाल के इस नीच कृत्य से दलित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है केशव थलवाल द्वारा उक्त टिप्पणी न केवल पुलिस महानिरीक्षक को नीचा दिखाने के लिए की गई बल्कि पूरे दलित समाज को नीचा दिखाने के लिए इस प्रकार का कृत्य किया गया इसके साथ ही केशव थलवाल नामक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात की गई, इस मौके पर नीरज जाटव, रविंद्र बिरला, पंकज जाटव, बृजेश कुमार निगम, कृपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे,