विकासनगर के ग्राम पंचायत बैरागीवाला में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (संचल चिकित्सा दस्ता) का रिबन काटकर किया शुभारंभ
विकासनगर के ग्राम पंचायत बैरागीवाला में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (संचल चिकित्सा दस्ता) का रिबन काटकर किया शुभारंभ
विकास नगर, विकासनगर के ग्राम पंचायत बैरागीवाला में मुख्यमंत्री_श्रमिक_स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (संचल चिकित्सा दस्ता) का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर 450 से अधिक श्रमिकों की निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई तथा 300 से अधिक श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की गईं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिक परिवारों एवं क्षेत्रवासियों को उनके नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना निश्चित रूप से एक सराहनीय पहल है।और चौहान ने ये भी कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने श्रमिकों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य जनकल्याण की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चौहान ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी के जनकल्याणकारी विजन को आगे बढ़ाते हुए श्रमिकों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं मुन्ना चौहान ने कहा मेरा संकल्प है कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे।जनसेवा ही मेरा संकल्प है, जनकल्याण ही मेरी प्राथमिकता है