यमकेश्वर, स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथयानी में छात्राओं ने रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं ने तिरंगे रंगोली से महाविद्यालय के प्रांगण को सुसज्जित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और तिरंगे के प्रति सम्मान जगाना था।सभी प्रतिभागियों ने तिरंगे के रंगों — केसरिया, सफेद और हरे — के साथ अशोक चक्र को अपनी रंगोली में सुंदरता से दर्शाया। इस प्रतियोगिता में *बी.ए. तृतीय सेमेस्टर* की छात्राओं *प्रीति और अंजलि* द्वारा बनाई गई रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी रंगोली में “हर घर तिरंगा” का संदेश आकर्षण का केंद्र रहा। प्राचार्य महोदय प्रो डॉ योगेश कुमार शर्मा के ने उनकी रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की। रसायन विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ तनुजा बिष्ट ने तीनों रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. रितु कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन,डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हिमानी बडोनी,डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री महेंद्र सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।