नरेंद्र नगर , जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत चार धाम यात्रा तथा नगर पालिका क्षेत्र नरेंद्र नगर में नगर पालिका चुनाव के मध्य नजरअवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 30.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान गुजराडा रोड पर कोतवाली नरेंद्र नगर पुलिस टीम , एसओजी टीम , तथा ए एन टी एफ टीम द्वारा गुजराडा तिराहे पर एक संदिग्ध वाहन uk07 सीडी 3293 पिकअप लोडर को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर बरामद हुई। पुलिस द्वारा वाहन चालक अभियुक्त अक्षय सिंह पुत्र श्री करण सिंह निवासी ग्राम कामगारपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश,हाल पता महादेवपुरम निकट व्हाइट हाउस डेंसो चौक संतोष का मकान सिडकुल हरिद्वार, उम्र करीब 28 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में मु0अ0सं0- 16/2026, धारा 60(1) 63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
