बिना ग्रीन कार्ड के चार धाम में यात्रा करने पर वाहन को किया सीज, दिन-रात चल रहा है चेकिंग अभियान

ऋषिकेश,उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत संचालित ऐसे वाहन जो केदारनाथ बद्रीनाथ हेतु सिंगल पर यात्रा लेकर जा रहे हैं उनका विरुद्ध भी कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की गई इसी क्रम में हरिद्वार से संचालित एक वाहन बिना ग्रीन कार्ड के चार धाम यात्रियों को ले जाते हुए पकड़ा गया जिस पर संबंधित वाहन के चालक के लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन को सहायक संभागीय के परिवहन अधिकारी कार्यालय में निरुद्ध किया गया तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी जिसके द्वारा उक्त वाहन में सवारियां बिठाई गई थी उसके विरुद्ध भी कार्रवाई करने की संस्तुति संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय देहरादून को की गई है। इसी क्रम में आईएसबीटी ऋषिकेश परिसर प्रतिबंधित समय पर रात्रि में सवारी बैठाते हुए पकड़े गए दो मैक्सी वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन द्वारा रात्रि में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश में निरुध किया गया और संबंधित वाहनों के ग्रीन कार्ड के निरस्तीकरण की स्तुति भी संबंधित कार्यालय को प्रेषित की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी वाहन द्वारा इस प्रकार की त्रुटि कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ ना किया जाए।इसी क्रम में अवैध टूर एंड ट्रेवल एजेन्टस के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया को पत्र भी प्रेषित किया जा रहा है ताकि पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा एक सत्यापन अभियान चलाकर ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित अवैध ट्रैवल एजेंसी को बंद करवाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *