विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में डूबी किशोरी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद 

विकासनगर, डायल-112 देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत भीमावाला के समीप यमुना नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट प्रभारी डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा गहन खोजबीन के उपरांत नदी में डूबी *किशोरी देवी (17 वर्ष), पुत्री श्री नागराज, निवासी मार्टिनडेल, नवाबगढ़* के शव को बरामद कर बाहर निकाला गया। SDRF टीम द्वारा शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *